निश्चयवाचक सर्वनाम - परिभाषा, भेद, उदाहरण
यह, वह, ये और वे निश्चयवाचक सर्वनाम हैं। इनसे किसी संज्ञा का निश्चित ज्ञान, दूरी या निकटता का बोध होता है।जैसे-
| यह पुस्तक है। | (निश्चित रूप से पुस्तक है और निकट भी है।) |
| ये लड़के हैं। | (निश्चित रूप से लड़के हैं और निकट भी हैं।) |
| वह हाथी है। | (निश्चित रूप से हाथी है, लेकिन दूरी का बोधक ।) |
| वे कलमें हैं। | (निश्चित रूप से कलमें हैं, लेकिन दूरी का बोधक ।) |
| नोट-निश्चयवाचक सर्वनाम और पुरुषवाचक सर्वनाम में अंतर है। इसे समझने की कोशिश करें- | |
| राम अच्छा लड़का है। वह अभी पढ़ रहा होगा। | यहाँ राम अभी उपस्थित नहीं है, सिर्फ उसकी चर्चा हो रही है, इसलिए वह पुरुषवाचक सर्वनाम । |
| उसका नाम राम है। देखो, वह पढ़ रहा है। | |
| राम कुछ दूरी पर है। उसकी ओर इशारा किया जा रहा है | इसलिए वह-निश्चयवाचक सर्वनाम । |
| तुम्हें प्रतिदिन दूध पीना चाहिए। यह स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है । | |
| यहाँ दूध अभी रखा हुआ नहीं है। सिर्फ चर्चा हो रही है, | इसलिए यह-पुरुषवाचक सर्वनाम । |
| इस दूध को क्यों नहीं पी रहे हो ? यह बहुत मीठा है। | दूध का गिलास निकट है। उसकी ओर इशारा किया जा रहा है, इसलिए यह निश्चयवाचक सर्वनाम । |
