बहुविकल्पीय प्रश्न (उत्तर सहित) - पृष्ठ 135
1. कबीर ने समाज सुधार के अन्तर्गत किसका उपदेश नहीं दिया?
जाति प्रथा का खण्डन
स्त्री-पुरुष की समानता
मूर्ति पूजा का विरोध
हिन्दू-मुस्लिम पाखण्ड का खण्डन
2. मुगल बादशाह शाहजहाँ ने किस कवि को 'महाकविराय' की पदवी दी थी?
सुन्दर
कादिर
सेनापति
बनारसीदास
3. निम्न में रीतिकाल का कवि कौन है?
बिहारी
सुमित्रानन्दन पन्त
जयशंकर प्रसाद
सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला
4. 'रीतिकाल' का अन्य नाम है-
श्रृंगारकाल
संक्रान्तिकाल
स्वर्णकाल
उद्भवकाल
5. मैथिलीशरण गुप्त का सम्बन्ध आधुनिक काल के किस
छायावादी युग
शुक्ल युग
द्विवेदी युग
छायावादोत्तर युग
6. 'होरी' किस उपन्यास का पात्र है?
गोदान
गबन
रंगभूमि
कर्मभूमि
7. हिंदी का प्रथम मौलिक उपन्यास है-
आनन्दमठ
गबन
तितली
परीक्षा गुरु
8. निम्नलिखित में कौन-सी पुस्तक प्रेमचन्द द्वारा लिखित नहीं है?
रंगभूमि
ध्रुवस्वामिनी
कायाकल्प
कर्मभूमि
9. निम्नलिखित में से कौन-सी रचना नागार्जुन की नहीं है?
दादा कामरेड
बाबा बटेसरनाथ
रतिनाथ की चाची
इमरतिया
10. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का कौन-सा नाटक बांग्ला भाषा से अनूदित है?
कविवचनसुधा
विद्यासुन्दर
चन्द्रावली
नयी चाल में ढ़ली
11. 'मर्यादा' और 'टुडे' के सम्पादक थे-
जैनेन्द्र कुमार
डॉ. वासुदेव शरण अग्रवाल
डॉ. सम्पूर्णानन्द
हरिशंकर परसाई
12. इस महाकाव्य में सोलह........... हैं। रिक्त स्थान भरने के लिए उचित शब्द चुनें -
सर्ग
स्वर्ग
सर्व
शर्व
